अमर उजाला संवाद: जलभराव से राहत के लिए नागरिक निभाएं जिम्मेदारी, संवाद में उठी कार पूलिंग और ईंधन बचाने की बात
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम रविवार को विजय चौक स्थित एसएस एकेडमी में आयोजित हुआ। इसमें लोगों ने कहा कि शहर को जलभराव से राहत के लिए ठोस उपाय होने चाहिए। इसके अलावा वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण देश में क्रूड ऑयल की उपलब्धता और कीमतों पर दबाव बना हुआ है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पेट्रोल और डीजल का अनावश्यक उपयोग कम करे। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने सुझाव दिया कि निजी वाहनों के बजाय कार पूलिंग को बढ़ावा दिया जाए ताकि ईंधन की खपत कम हो और यातायात का दबाव भी घटे। उनका कहना था कि संकट के समय सामूहिक प्रयास ही सबसे प्रभावी समाधान साबित होते हैं। उन्होंने घरों में बिजली की अनावश्यक खपत रोकने और एयर कंडीशनर (एसी) का सीमित उपयोग करने की भी अपील की। संवाद के दौरान शहर की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। महिलाओं ने कहा कि कई क्षेत्रों में अब भी जाम, जलभराव और सफाई की चुनौतियां बनी हुई हैं, जिनके स्थायी समाधान के लिए प्रशासन और नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।
#CityStates #Gorakhpur #AmarUjalaSamvad #AmarUjalaSamvadGorakhpur #CityAndState #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:35 IST
अमर उजाला संवाद: जलभराव से राहत के लिए नागरिक निभाएं जिम्मेदारी, संवाद में उठी कार पूलिंग और ईंधन बचाने की बात #CityStates #Gorakhpur #AmarUjalaSamvad #AmarUjalaSamvadGorakhpur #CityAndState #VaranasiLiveNews
