Amar Ujala National Olympiad: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा संपन्न, परिणाम मार्च में आएंगे
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत लेवल-2 की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। लेवल-1 की परीक्षा पास करने वाले देशभर के टॉप 20 प्रतिशत बच्चों ने 13 और 14 फरवरी को लेवल-2 की परीक्षा में भाग लिया। 13 फरवरी को English and Logical Reasoning तथा 14 फरवरी को Maths and Science विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। GK, Tech and AI तथा Financial Awareness के अंतिम परिणाम लेवल-1 के आधार पर ही निर्धारित रहेंगे। अन्य विषयों के साथ इनके फाइनल परिणाम भी 15 मार्च के बाद घोषित किए जाएंगे। देश के बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर यह परीक्षा भी ऑफलाइन OMR आधारित रही, जिससे विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही प्रतिस्पर्धी परीक्षा के वास्तविक प्रारूप का अनुभव प्राप्त हुआ। चयनित विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में भाग लिया। डिजिटल डैशबोर्ड पर मिलेगी AI Intelligent Performance Report परिणाम के साथ विद्यार्थियों को उनके डिजिटल डैशबोर्ड पर AI Intelligent Performance Report भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस रिपोर्ट में विषयवार विस्तृत विश्लेषण, प्रदर्शन की तुलनात्मक स्थिति, मजबूत एवं सुधार योग्य क्षेत्रों की पहचान, आगामी तैयारी के लिए रणनीतिक सुझाव शामिल होंगे, जिससे विद्यार्थी अपने प्रदर्शन को बेहतर ढंग से समझते हुए भविष्य की तैयारी को और अधिक प्रभावी बना सकेंगे। रियल टाइम अपडेट, परिणाम और प्रदर्शन रिपोर्ट देखने के लिए विद्यार्थी अपने पंजीकृत Login ID और Password के साथ Amar Ujala National Olympiad Dashboard पर लॉगिन कर सकते हैं। पुरस्कार विवरण जिला स्तर: मेडल एवं प्रमाण पत्र राज्य स्तर: नकद पुरस्कार, शील्ड एवं प्रमाण पत्र राष्ट्रीय स्तर: नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड मात्र एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को दिशा देने, उनके आत्मविश्वास को सशक्त करने और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ाने का एक प्रभावी और भरोसेमंद माध्यम है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं: हेल्पलाइन: 1800-121-1166 ई-मेल: contact@ amarujalaolympiad. com
#CityStates #DelhiNcr #AmarUjalaNationalOlympiadExam #AmarUjalaNationalOlympiad #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 04:45 IST
Amar Ujala National Olympiad: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा संपन्न, परिणाम मार्च में आएंगे #CityStates #DelhiNcr #AmarUjalaNationalOlympiadExam #AmarUjalaNationalOlympiad #VaranasiLiveNews
