गर्व के पल: अपराजिता सम्मान से नवाजी गईं 30 महिलाएं, 200 से ज्यादा ने भेजीं सफलता की कहानियां

जीवन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो, तो नारी शक्ति क्या नहीं कर सकतीं। इसी संदेश के साथ समाजसेवा, संघर्ष और आत्मनिर्भरता के पथ पर चलकर शहर की अधिकतर महिलाओं ने समाज में अपनी पहचान बनाई है। नारी शक्ति के समाज के प्रति समर्पण को सम्मानित करने के लिए रविवार को अंधरापुल स्थित एक होटल में अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अमर उजाला और आयोडेक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की उन 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाजसेवा, संघर्ष और आत्मनिर्भरता के कठिन पथ पर चलते हुए अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। ये महिलाएं न केवल खुद सशक्त हुई हैं, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई हैं। मुख्य अतिथि अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) नम्रता श्रीवास्तव ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ये महिलाएं समाज की सच्ची प्रेरणा हैं। अपराजिता जैसे कार्यक्रम नारी समाज को और अधिक सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और बताया कि कैसे इन महिलाओं ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से रुढि़यों को तोड़कर अपने लिए सफलता की राह चुनी।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #AmarUjalaAparajita #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 12:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गर्व के पल: अपराजिता सम्मान से नवाजी गईं 30 महिलाएं, 200 से ज्यादा ने भेजीं सफलता की कहानियां #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #AmarUjalaAparajita #VaranasiLiveNews