हिमाचल में हाल: फोरलेन की भेंट चढ़ा स्कूल भवन, चार साल से दो दुकानों में चल रही 52 बच्चों की पढ़ाई; जानें
फोरलेन निर्माण के कारण विकास की भेंट चढ़ा राजकीय प्राथमिक स्कूल अलसू का भवन आज तक दोबारा नहीं बन पाया है। पुराना भवन टूटने के बाद पिछले चार साल से यह स्कूल किराये की दो दुकानों में चल रहा है। मौके पर हालात देखें तो नर्सरी से पांचवीं तक के 52 बच्चों की पढ़ाई दो किराये की दुकानों में सिमटी हुई है। कक्षाओं के संचालन में शिक्षकों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बच्चों के लिए खेल मैदान नहीं है। सड़क नजदीक होने के कारण वाहनों की आवाजाही का खतरा बना रहता है। बंदरों की मौजूदगी भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। स्कूल में एक ही शौचालय है, जिसका इस्तेमाल शिक्षक और बच्चे दोनों करते हैं।
#CityStates #Mandi #Shimla #HimachalPradesh #AlsuPrimarySchool #SundernagarNews #MandiSchoolNews #HimachalPradeshEducationNews #NhaiSchoolBuildingFund #GovernmentPrimarySchool #SchoolBuildingConstruction #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 12:07 IST
हिमाचल में हाल: फोरलेन की भेंट चढ़ा स्कूल भवन, चार साल से दो दुकानों में चल रही 52 बच्चों की पढ़ाई; जानें #CityStates #Mandi #Shimla #HimachalPradesh #AlsuPrimarySchool #SundernagarNews #MandiSchoolNews #HimachalPradeshEducationNews #NhaiSchoolBuildingFund #GovernmentPrimarySchool #SchoolBuildingConstruction #VaranasiLiveNews
