Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती का यौनशोषण, फोटो वायरल की धमकी का आरोप
यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र की एक युवती ने दो युवको पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामशरण मंदिर के नजदीक रहने वाले दो युवकों ने 10 जनवरी 2020 से उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए गए। युवती का आरोप है कि बाद में उसे आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप युवती ने लगाया है। युवती ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर यमुनानगर शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद-------
#AllegationsOfSexualExploitationOfAYoungWomanUnderThePretextOfMarriage #AndThreatsToMakeHerPhotosGoViral. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 22, 2026, 03:11 IST
Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती का यौनशोषण, फोटो वायरल की धमकी का आरोप #AllegationsOfSexualExploitationOfAYoungWomanUnderThePretextOfMarriage #AndThreatsToMakeHerPhotosGoViral. #VaranasiLiveNews
