Yamuna Nagar News: विवाहिता को दहेज के लिए पीटने का आरोप
यमुनानगर। विजय कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पिटाई करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पति सुशील कुमार शादी के बाद से ही दहेज के ताने देता था। आरोप है कि पति उससे दहेज और नकदी की मांग करता था। मांग पूरी नहीं होने पर सितंबर 2021 से उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की जाती थी और कई बार भूखा-प्यासा भी रखा गया। परेशान होकर पुलिस से शिकायत की। थाना शहर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
#AllegationOfBeatingAMarriedWomanForDowry #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 03:15 IST
Yamuna Nagar News: विवाहिता को दहेज के लिए पीटने का आरोप #AllegationOfBeatingAMarriedWomanForDowry #VaranasiLiveNews
