अलीगढ़: धर्म समाज महाविद्यालय में बनेगा डे-नाइट स्टेडियम, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन
अलीगढ़ में धर्म समाज महाविद्यालय के खेल परिसर में स्व. सेठ रमेश चंद्र सिंघल की स्मृति में डे-नाइट स्टेडियम बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि सुनीता सिंघल और महापौर प्रशांत सिंघल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने कहा कि महाविद्यालय में करीब दस हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों की जरूरतों को देखते हुए डे-नाइट स्टेडियम बनाने की पहल की गई है। इससे विद्यार्थियों के साथ उन खिलाड़ियों और नागरिकों को भी लाभ मिलेगा, जिन्हें दिन में अभ्यास का समय नहीं मिल पाता। उन्होंने निर्माण में सहयोग के लिए सिंघल परिवार का आभार जताया। महापौर प्रशांत सिंघल अपने पिता रमेश चंद्र सिंघल को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह पिता के आदर्शों और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। सुनीता सिंघल ने विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़कर महाविद्यालय और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल अनु ने सिंघल परिवार के शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विजय अग्रवाल सोनी, डीएस बाल मंदिर के प्रबंधक संजय गोयल सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन प्रो. नीलम श्रीवास्तव ने किया।
#CityStates #Aligarh #DayNightStadium #BhumiPujan #DsCollegeAligarh #PrashantSinghalAligarh #AligarhNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 15:30 IST
अलीगढ़: धर्म समाज महाविद्यालय में बनेगा डे-नाइट स्टेडियम, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन #CityStates #Aligarh #DayNightStadium #BhumiPujan #DsCollegeAligarh #PrashantSinghalAligarh #AligarhNews #VaranasiLiveNews
