साड़ी लुक: आलिया भट्ट की ये साड़ी इस फेस्टिव सीजन कर रही ट्रेंड, रंग से लेकर फैब्रिक तक सब है परफेक्ट
Alia Bhatt Saree: त्योहारों का सीजन आ गया है। नवरात्रि, डांडिया या गरबा नाइट से लेकर दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ तक कई मौकों हैं जब महिलाएं खूबसूरती से तैयार होंगी। हालांकि अधिकतर महिलाएं अभी से सोचने लगी होंगी कि इस बार उन्हें क्या पहनना है। त्योहारों पर पारंपरिक लुक के लिए महिलाएं साड़ी को प्राथमिकता देती हैं लेकिन वह ऐसी साड़ी चाहती हैं तो पारंपरिक भी लगे और लुक को माॅर्डन टच भी दे। अगर आप भी नवरात्रि, करवाचौथ, दिवाली या किसी फैमिली फंक्शन के लिए साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं तो आलिया भट्ट का लेटेस्ट साड़ी लुक आपके लिए फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है। हाल ही में आलिया भट्ट ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के दौरान सिल्वर-ग्रीन या आइस-ब्लू टोन वाली खूबसूरत टिश्यू साड़ी में अपना फेस्टिव लुक फ्लॉन्ट किया। इसके पहले आलिया ने अपनी एक दोस्त की शादी में भी इससे मिलती जुलती साड़ी कैरी की थी। वहीं जान्हवी कपूर ने भी बहन अंशुला कपूर के रिसेप्शन लुक के लिए भी कुछ इसी तरह की साड़ी को स्टाइल किया था। कह सकते हैं कि ये साड़ी सिर्फ आलिया नहीं, कई सेलेब्स की पसंदीदा बन रही है और इस फेस्टिव व वेडिंग सीजन में ट्रेंड में रहेगी। आप भी ट्रेंड को अपनाते हुए अपना वार्डरोब कलेक्शन में इस तरह की साड़ी को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते है कि आलिया भट्ट की इस साड़ी में क्या खास है।
#Fashion #National #SareeLook #FestiveSeason #SilverGreenSaree #AliaBhattSaree #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 15:27 IST
साड़ी लुक: आलिया भट्ट की ये साड़ी इस फेस्टिव सीजन कर रही ट्रेंड, रंग से लेकर फैब्रिक तक सब है परफेक्ट #Fashion #National #SareeLook #FestiveSeason #SilverGreenSaree #AliaBhattSaree #VaranasiLiveNews
