Alia Bhatt Saree Look: कॉर्सेट ब्लाउज से अजरख साड़ी तक, आलिया का हर लुक बना ट्रेंड

Alia Bhatt Wedding Saree Look: दोस्त की शादी हो और फैशन की बात न हो, ऐसा शायद ही कभी होता है। हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन की शादी के फंक्शन्स में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक के बाद एक ऐसे साड़ी लुक्स कैरी किए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। आलिया ने इस दौरान पारंपरिक भारतीय बुनाई और मॉडर्न स्टाइलिंग का ऐसा खूबसूरत मेल पेश किया, जो वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन गया। खास बात यह रही कि हर लुक एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था। कहीं उन्होंने पारसी बनारसी चीना-चीनी साड़ी की शाही खूबसूरती दिखाई, तो कहीं हैंडक्राफ्टेड अजरख प्रिंट साड़ी में इंडियन आर्ट को सेलिब्रेट किया। वहीं तीसरे लुक में मॉडर्न ब्लाउज के साथ ट्रेडिशनल साड़ी का फ्यूजन फैशन लवर्स को बेहद पसंद आया। अगर आप भी शादी, रिसेप्शन, संगीत या फेस्टिव सीजन के लिए एक क्लासी और एलिगेंट साड़ी लुक की तलाश में हैं, तो आलिया भट्ट के ये तीनों आउटफिट आपके लिए शानदार स्टाइल गाइड साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि उनके हर साड़ी लुक में ऐसा क्या खास था, जिसने उन्हें फैशन आइकन बना दिया।

#Fashion #National #AliaBhatt #AkanshaRanjanKapoor #WeddingFashion #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 15:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Alia Bhatt Saree Look: कॉर्सेट ब्लाउज से अजरख साड़ी तक, आलिया का हर लुक बना ट्रेंड #Fashion #National #AliaBhatt #AkanshaRanjanKapoor #WeddingFashion #VaranasiLiveNews