Lucknow News: एकेटीयू का आविर्भाव दिवस आज
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का आविर्भाव दिवस आठ मई को मनाया जाएगा। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय इसकी शुरुआत पौधरोपण से करेंगे। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता, तकनीकी क्विज, निबंध, भाषण भी होंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नाटक, गायन, नृत्य प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सत्र 2025-26 सम सेमेस्टर स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षा की दोनों पालियों में लगभग 96 हजार छात्रों ने परीक्षा दी। पहले दिन 131 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। साथ ही केंद्रों पर पर्यवेक्षेक भी तैनात किए गए हैं। इस बार परीक्षा में 3.30 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया।
#AKTU'sFoundationDayIsToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 02:58 IST
Lucknow News: एकेटीयू का आविर्भाव दिवस आज #AKTU'sFoundationDayIsToday #VaranasiLiveNews
