Sirmour News: एवीएन स्कूल की अक्षरा ने मायानगरी मुंबई में जीती राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता
चंडीगढ़ जोनल में रही अव्वल, अब राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थानसंवाद न्यूज एजेंसीनाहन (सिरमौर)। एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अक्षरा ने मायानगरी मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर है।विद्यालय के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि अक्षरा ने दो दिन पहले मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इससे पहले यह प्रतियोगिता जोनल स्तर पर चंडीगढ़ में आयोजित हुई थी, जहां भी अक्षरा ने प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान पक्का किया था।उन्होंने बताया कि अक्षरा पहले भी कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। वह जी टीवी, सोनी टीवी और डांस इंडिया डांस जैसे बड़े मंचों पर अपनी नृत्य प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। छोटी उम्र में ही वह कई पुरस्कार जीतकर अपनी अलग पहचान बना चुकी है। संवाद
#CultureNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:09 IST
Sirmour News: एवीएन स्कूल की अक्षरा ने मायानगरी मुंबई में जीती राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता #CultureNews #VaranasiLiveNews
