Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न भूलें ये चीजें, वरना नहीं मिलेगा पूरा फल
Akshaya Tritiya 2026 Puja Samagri List: हिंदू धर्म में अक्ष तृतीयाका विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है, जिस पर किसी भी नए काम की शुरुआत, सोना खरीदना और पूजा-पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कार्यों का फल कभी खत्म नहीं होता, इसलिए इसे अक्षयकहा जाता है। इस खास दिन पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। सही विधि और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करने के लिए जरूरी है कि आपके पास सभी पूजा सामग्री पहले से तैयार हो। कई बार लोग जल्दबाजी में कुछ जरूरी चीजें भूल जाते हैं, जिससे पूजा अधूरी रह सकती है। अगर आप भी इस बार अक्षय तृतीया की पूजा पूरी विधि-विधान से करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद काम का है। यहां हम आपको पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी जरूरी सामग्री की पूरी लिस्ट देंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपनी पूजा को सफल बना सकें। 2026 में अक्षय तृतीया कब है इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाई जा रही है। सुबह 10.49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 7.27 बजे तक अक्षय तृतीया तिथि रहेगी। 19 अप्रैल को उदया तिथि के कारण मुख्य रूप से इसी दिन अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। अक्षय तृतीया के लिए पूजा सामग्री पूजा की मुख्य सामग्री अक्षय तृतीया पर पूजा करने के लिए सबसे जरूरी चीजें हैं। कलश, गंगाजल, रोली, चावल (अक्षत), हल्दी, कुमकुम और पूजा की थाली। ये सभी चीजें पूजा की शुरुआत में उपयोग की जाती हैं और बेहद जरूरी मानी जाती हैं। भगवान के लिए जरूरी वस्तुएं भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर, पीला वस्त्र, तुलसी के पत्ते और फूल पूजा में अर्पित किए जाते हैं। तुलसी के बिना विष्णु पूजा अधूरी मानी जाती है। भोग और प्रसाद सामग्री इस दिन मिठाई, खीर, फल और सूखे मेवे भगवान को अर्पित किए जाते हैं। घर में बने शुद्ध प्रसाद का विशेष महत्व होता है। दीप और धूप का महत्व पूजा के दौरान दीपक और धूप जलाना बेहद जरूरी होता है। यह वातावरण को शुद्ध करता है और सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। विशेष ध्यान रखने वाली बातें पूजा से पहले घर की साफ-सफाई करें। खुद भी स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें। पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करें। पूजा का सही समय या मुहुर्त का ध्यान रखें। पूजा विधि का सही से पालन करना भी बहुत जरूरी है।
#Lifestyle #National #AkshayaTritiya2026 #PujaSamagri #Festival #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 16:17 IST
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न भूलें ये चीजें, वरना नहीं मिलेगा पूरा फल #Lifestyle #National #AkshayaTritiya2026 #PujaSamagri #Festival #VaranasiLiveNews
