UP: अखिलेश यादव ने चाय वाले को दिए पीतल के बर्तन, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मारा था छापा, ये है पूरा मामला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर में जिस चाय वाले के यहां पर चाय पी थी। उस चाय वाले शेषमन यादव की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर दुकान बंद करने चेतावनी दी थी। अखिलेश ने रविवार को शेषमन और उनको चाय पिलाने वाले शेषमन के पुत्र आर्यन यादव को अपने कार्यालय बुलाया और उन्हें पीतल के बर्तन भेंट किए। अखिलेश यादव ने कहा कि आरोप हैं कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाई जा रही थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरे घर में भी एल्युमिनियम के बर्तन हैं। मेरा घर भी सील कर दो। चाय वाले को परेशान किया जा रहा है। एक मुस्लिम नेता को आगे करके शिकायत करवाई गई है जिससे कि केस बन सके। ये भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले- भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी ये भी पढ़ें - 'विपक्ष के पास महिला अपराधों के पाप से मुक्ति पाने का मौका था', योगी बोले-मगर,द्रौपदी चीर हरण जैसा कर दिया अखिलेश यादव ने 20 फरवरी में एक दौरे पर जाते समय फतेहपुर में रुककर एक दुकान पर चाय पी थी जिसकी तस्वीर उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दी थी। ये पोस्ट वायरल हो गई। इस पर अखिलेश यादव ने लिखा था कि मत डरिए, अपना काम करिए। बुरे दिन जाने वाले हैं। इसके बाद शेषमन यादव की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी पहुंच गए और छापेमारी की। दुकान सील करने की चेतावनी दी। चाय के सैंपल लेकर भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। जब से अखिलेश भैया आये तब से परेशान किया जा रहा है फतेहपुर में चाय की दुकान चलाने वाले शेषमन ने बताया कि जब से अखिलेश भैया दुकान पर आए थे तभी से परेशान किया जा रहा है। 16 अप्रैल को फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आए और पूछा कि एल्यूमिनियम के बर्तन में चाय क्यों बनाते हो हमारा जीना मुश्किल हो गया है। हम एल्यूमिनियम के बर्तन में नहीं तो क्या सोने-चांदी के बर्तन में चाय बनाएंगे। अखिलेश यादव ने पिता-पुत्र को सपा कार्यालय में बुलाया और उन्हें पीतल के बर्तन भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को परेशान कर रही है। पीड़ित है गरीब है वही पीडीए है। ये सरकार अब जाने वाली है।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #AkhileshYadav #SamajwadiParty #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 13:08 IST
UP: अखिलेश यादव ने चाय वाले को दिए पीतल के बर्तन, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मारा था छापा, ये है पूरा मामला #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #AkhileshYadav #SamajwadiParty #VaranasiLiveNews
