55वें बर्थडे पर अजीत कुमार का धमाका, एक्टर की अगली फिल्म का टीजर रिलीज; दिखेगा स्पीड, जुनून और इंटरनेशनल सफर
एक्टरऔर रेसर अजीत कुमार के 55वें जन्मदिन पर उनकी मोटरस्पोर्ट्स जर्नी पर बनी फिल्म की पहली झलक रिलीज की गई है। इस फिल्म में उनके इंटरनेशनल रेसिंग करियर को दिखाया जाएगा, जिसमें उनकी बड़ी रेस शामिल हैं। क्या है फिल्म का नाम फिल्म का नाम ग्लेडिएटर्स- इन परस्यूट ऑफ चैलेंजेज रखा गया है। इस फिल्म में उनके इंटरनेशनल रेसिंग करियर को दिखाया जाएगा, जिसमें एशियन ले मान्स सीरीज और 24H सीरीज जैसी बड़ी रेस शामिल होंगी। कैसी होगी फिल्म फिल्म को अजीत कुमार स्पोर्ट्स सर्विसेस एलएलसी प्रेजेंट कर रही है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा कि यह फिल्म अजित कुमार के मोटरस्पोर्ट्स सफर को दिखाती है, जहां वे मुश्किल चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते हैं। फिल्म में म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। इस झलक में अजित कुमार का रेसिंग के लिए अपना पैशन, उनकी ट्रेनिंग और उनकी टीम अजीत कुमार रेसिंग के साथ उनके अनुभव दिखाए गए हैं। इसमें मलेशिया और यूरोप के रेस ट्रैक की झलक भी देखने को मिलती है। View this post on Instagram A post shared by Suresh Chandra (@sureshchandraaoffl)
#SouthCinema #National #AjithKumar #AjithKumarMovies #GladiatorsMovie #GladiatorsInPursuitOfChallenges #AjithKumarRacingMovie #AjithKumarRacing #AjithKumarRacingTeam #AjithKumarBirthday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 09:27 IST
55वें बर्थडे पर अजीत कुमार का धमाका, एक्टर की अगली फिल्म का टीजर रिलीज; दिखेगा स्पीड, जुनून और इंटरनेशनल सफर #SouthCinema #National #AjithKumar #AjithKumarMovies #GladiatorsMovie #GladiatorsInPursuitOfChallenges #AjithKumarRacingMovie #AjithKumarRacing #AjithKumarRacingTeam #AjithKumarBirthday #VaranasiLiveNews
