अजय देवगन: दृश्यम 3 की रिलीज के पहले दिया बयान, बोले- हिंदी सिनेमा मुश्किल; रीजनल सिनेमा पर कही यह बात
अभिनेता अजय देवगन का फिल्मी सफर तीन दशक लंबा रहा है। हाल ही में फिक्की (एफआईसीसीआई) के समारोह में शामिल होने के दौरान उन्होंने हिंदी फिल्में बनाने को सबसे जटिल बताया। जानें अभिनेता ने क्या बताया इसके पीछे का कारण हिंदी सिनेमा पर क्या बोले अजय देवगन अजय देवगन हाल ही में फिक्की द्वारा आयोजित दो दिवसीय समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने हिंदी सिनेमा और 1990 के दशक के एकल-स्क्रीन युग से लेकर मल्टीप्लेक्स के बढ़ते प्रभाव और अब सिनेमाघरों, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, शहरों, कस्बों और सोशल मीडिया में बदलाव पर बात की। उन्होंने लिखा, मैं किसी अन्य सिनेमा से श्रेय नहीं छीन रहा हूं। चाहे आप इसे पारंपरिक सिनेमा कहें या अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा मेरा मतलब है कि वहां फिल्में बनाना उतना ही मुश्किल है। लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हिंदी फिल्म बनाना सबसे मुश्किल है, क्योंकि आपको पता नहीं होता कि आपके दर्शक कौन हैं।
#Bollywood #National #AjayDevgn #AjayDevgnMovies #AjayDevgnNewMovie #AjayDevgnDrishyam3 #AjayDevgnNews #AjayDevgnUpcomingMovies #Drishyam3ReleaseDate #DrishyamTheConclusion #Drishyam3AjayDevgnReleaseDate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 01, 2026, 09:46 IST
अजय देवगन: दृश्यम 3 की रिलीज के पहले दिया बयान, बोले- हिंदी सिनेमा मुश्किल; रीजनल सिनेमा पर कही यह बात #Bollywood #National #AjayDevgn #AjayDevgnMovies #AjayDevgnNewMovie #AjayDevgnDrishyam3 #AjayDevgnNews #AjayDevgnUpcomingMovies #Drishyam3ReleaseDate #DrishyamTheConclusion #Drishyam3AjayDevgnReleaseDate #VaranasiLiveNews
