Kangra News: गगल में अब कम विजिबिलिटी में भी आसानी से लैंड होंगे विमान
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर अब खराब मौसम और कम विजिबिलिटी में भी विमान आसानी से लैंड हो सकेंगे। एयरपोर्ट पर स्थापित डॉप्लर वेरी हाई फ्रिक्वेंसी ओमनी डायरेक्शनल रेंज (डीवीओआर) में वर्षों से लंबित पड़ा आधुनिक उपकरण जोड़ दिया गया है। 15 अगस्त से शुरू हुई इस नई व्यवस्था से एयरपोर्ट पर विमानन सुविधाएं और अधिक मजबूत हो गई हैं। यह उपकरण पायलट को मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा। गगल एयरपोर्ट के निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि पहले विजिबिलिटी पांच किलोमीटर से कम होने पर विमानों की लैंडिंग में काफी परेशानी आती थी। खराब मौसम के चलते अक्सर उड़ानें रद्द या डाइवर्ट करनी पड़ती थीं। उन्होंने कहा कि अब नया सिस्टम लग जाने से तीन किलोमीटर या उससे भी कम विजिबिलिटी होने पर भी पायलट को दृश्यता स्पष्ट मिलेगी, जिससे उड़ानों का संचालन सुगम होगा। इस व्यवस्था का लाभ बड़े विमानों के साथ हेलिकॉप्टरों को भी मिलेगा, जिससे कम दृश्यता में उनकी लैंडिंग भी सुरक्षित हो सकेगी।इसके साथ ही गगल एयरपोर्ट ने अपने एयर स्पेस का नियंत्रण पूरी तरह अपने हाथ में ले लिया है। अब 10,500 फीट की ऊंचाई और 12 मील की परिधि में विमानों का पूरा संचालन और एयर स्पेस कंट्रोल सीधे गगल एयरपोर्ट से ही किया जाएगा।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 31, 2026, 18:05 IST
Kangra News: गगल में अब कम विजिबिलिटी में भी आसानी से लैंड होंगे विमान #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
