Kangra News: कांगड़ा से जम्मू के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा और जम्मू-कश्मीर के बीच हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने वाली है। जल्द से गगल एयरपोर्ट से जम्मू के लिए सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी। इस नई विमान सेवा से दोनों राज्यों के बीच सफर बेहद आसान हो जाएगा और यात्रियों के समय में भारी बचत होगी।सीधी उड़ान शुरू होने से पर्यटकों के साथ ही कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना और आसपास के क्षेत्रों से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर से हिमाचल आने वाले पर्यटकों और अन्य यात्रियों के लिए भी कांगड़ा पहुंचना सुगम होगा। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच धार्मिक पर्यटन, व्यापार और आपसी संपर्क को नई गति मिलेगी।गगल एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने और बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए विस्तार कार्य की तैयारी चल रही है। हालांकि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने से पहले ही जम्मू के लिए उड़ानें संचालित करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। विमानन कंपनियों ने भी इस रूट पर सेवा शुरू करने के लिए पूरी रुचि दिखाई है।गगल एयरपोर्ट के निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा की कागजी, प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं तेजी से जारी हैं। औपचारिकताएं समय पर पूरी होते ही अगले कुछ महीनों में पहली व्यावसायिक उड़ान रवाना हो सकती है। सुरक्षा और नागरिक उड्डयन मंजूरियां मिलने के बाद शेड्यूल तय होगा। यह कदम भविष्य में एयरपोर्ट से अन्य नए हवाई रूट जोड़ने में भी अहम साबित होगा।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 31, 2026, 18:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: कांगड़ा से जम्मू के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews