प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता: नोएडा, दिल्ली में 400 के पार पहुंचा एक्यूआई, जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल!

दिवाली से पहलेदिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नेचिंता बढ़ा दी है। दिल्ली और उसके आसपास के शहरों की हवा की हालत खराब है।कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार पहुंच गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे दिल्ली का कुल एक्यूआई 451 तक पहुंच गया। इससे पूरे शहर में प्रदूषण के बिगड़ते स्तर को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि कई अन्य इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' बनी रही। रोहिणी में एक्यूआई 429 दर्ज किया गया,पंजाबी बाग में 424 और बवाना में 408 रहा। इस तरह ये तीनों इलाके 'गंभीर' श्रेणी में आ गए हैं।कई अन्य जगहों पर प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में बना रहा। पटपड़गंज में एक्यूआई 379 दर्ज किया गया। आर के पुरम में एक्यूआई 374, ITO में 373, ओखला फेज-2 में 352, चांदनी चौक में 352, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 355 और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में 328 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 373 है, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है।दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर एक्यूआई 287 दर्ज किया गया, आनंद विहार में 279, उत्तम नगर में 274 और आईएमडी लोधी रोड पर 226 रहा। दिल्ली में एक्यूआई के 300 के पार जाने के बाद ग्रेप 2 के प्रतिबंध लागू हो गए हैं। उत्सर्जन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगी दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। सेक्टर 39 और सेक्टर 150 में एक्यूआई का स्तर क्रमशः 365 और 343 दर्ज किया गया।

#CityStates #DelhiNcr #AqiUpdate #DelhiAqi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 09:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता: नोएडा, दिल्ली में 400 के पार पहुंचा एक्यूआई, जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल! #CityStates #DelhiNcr #AqiUpdate #DelhiAqi #VaranasiLiveNews