हवाई कनेक्टिविटी प्रभावित: विंटर सीजन से पहले शिमला-दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट पर बुकिंग बंद

त्योहारी सीजन और विंटर पर्यटन सीजन की शुरुआत से पहले हिमाचल की हवाई कनेक्टिविटी प्रभावित हो गई है। एलायंस एयर के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट के लिए नवंबर के पूरे महीने के लिए टिकट उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए आठ नवंबर तक सप्ताह में केवल दो दिन उड़ानों की बुकिंग का विकल्प दिखाई दे रहा है। इससे हवाई सफर की योजना बना रहे यात्रियों और पर्यटकों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि, एलायंस एयर के प्रतिनिधि का कहना है कि विंटर शेड्यूल जारी होने की प्रक्रिया के चलते फिलहाल सेवाओं पर अस्थायी असर पड़ा है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ShimlaDelhiFlight #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 22:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हवाई कनेक्टिविटी प्रभावित: विंटर सीजन से पहले शिमला-दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट पर बुकिंग बंद #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ShimlaDelhiFlight #VaranasiLiveNews