AIIMS Raebareli Vacancy: एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें

AIIMS Raebareli Vacancy 2026:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली ने वर्ष 2026 के लिए वरिष्ठ रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए डीएनबी, एमएस/एमडी डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 14 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार AIIMS रायबरेली की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। AIIMS रायबरेली सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 – विभागवार पदों की तालिका विभाग का नाम कुल पद शरीर रचना 2 एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर 13 जीव रसायन 2 जलने और प्लास्टिक सर्जरी 2 कार्डियलजी 6 सीटीवीएस 5 सामुदायिक चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य 1 दंत चिकित्सा 2 त्वचा विज्ञान 5 Endocrinology 2 ईएनटी / ओटोरिनोलैरिंगोलॉजी 3 एफएमटी 4 गैस्ट्रोएंटरोलॉजी 2 सामान्य चिकित्सा / आंतरिक चिकित्सा 10 जनरल सर्जरी 10 अस्पताल प्रशासन 3 मेडिकल ऑन्कोलॉजी और हेमेटो-ऑन्कोलॉजी 4 कीटाणु-विज्ञान 4 नेफ्रोलॉजी 3 तंत्रिका-विज्ञान 2 न्यूरोसर्जरी 3 प्रसूति एवं स्त्री रोग 4 नेत्र विज्ञान 2 हड्डी रोग 6 पैथोलॉजी और प्रयोगशाला चिकित्सा 4 बाल चिकित्सा सर्जरी 2 बच्चों की दवा करने की विद्या 7 औषध 1 पीएमआर 1 मनोचिकित्सा 3 फुफ्फुसीय चिकित्सा 3 रेडियोलॉजी/डायग्नोस्टिक और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी 6 रेडियोथेरेपी/विकिरण ऑन्कोलॉजी 2 सर्जिकल ऑन्कोलॉजी 5 ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक 3 ट्रॉमा और इमरजेंसी मेडिसिन 10 यूरोलॉजी 6 कुल योग 153 कौन कर सकता है आवेदन उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री (MBBS) होनी चाहिए, जो Indian Medical Council Act 1956 के अनुसार मान्य हो। उम्मीदवार का नाम Central/State Medical Council में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। ब्रॉड स्पेशलिटी (Broad Specialty) के लिए संबंधित विषय में MD/MS/DNB की डिग्री होना आवश्यक है। सुपर स्पेशलिटी (Super Specialty) पदों के लिए संबंधित विषय में DM/MCh या DNB-SS डिग्री जरूरी है। PDF कोर्स (जैसे Neurosurgery PDF) के लिए MCh या DNB-SS अनिवार्य है। पैथोलॉजी विभाग के लिए MD Pathology या MD Laboratory Medicine की डिग्री आवश्यक है। सभी उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में वैध और मान्य पोस्टग्रेजुएट योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा की क्या है शर्तें सीनियर रेजिडेंट (SR) पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना सरकारी नियमों के अनुसार की जाएगी। दिव्यांग (OPH) उम्मीदवारों को भी अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की जाएगी। सामान्य वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष, OBC वर्ग को 13 वर्ष और SC/ST वर्ग को 15 वर्ष तक की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

#GovernmentJobs #National #Rajasthan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 09:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AIIMS Raebareli Vacancy: एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें #GovernmentJobs #National #Rajasthan #VaranasiLiveNews