एम्स बिलासपुर: थायराइड की गांठों में कैंसर के खतरे का शुरुआती स्तर पर लग जाएगा पता, शोध शुरू
एम्स बिलासपुर में थायराइड कैंसर की पहचान को अधिक सटीक और विश्वसनीय बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जेनेटिक टेस्टिंग आधारित एक महत्वाकांक्षी शोध परियोजना शुरू की जा रही है। यह परियोजना थायराइड की गांठों के जोखिम मूल्यांकन और कैंसर की संभावनाओं का शुरुआती स्तर पर पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रोजेक्ट के सफल होने पर थायराइड कैंसर के निदान में अनावश्यक सर्जरी और अतिरिक्त जांचों की आवश्यकता कम हो सकती है। एम्स बिलासपुर के पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन विभाग में शुरू हो रहे इस शोध का शीर्षक एआई-इनेबल्ड मल्टीमॉडल रिस्क स्ट्रैटिफिकेशन ऑफ थायराइड नोड्यूल्स यूजिंग साइटोलॉजी इमेजिंग एंड ए टारगेटेड 6 जीन म्यूटेशन पैनल है।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #AiimsBilaspur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 22:55 IST
एम्स बिलासपुर: थायराइड की गांठों में कैंसर के खतरे का शुरुआती स्तर पर लग जाएगा पता, शोध शुरू #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #AiimsBilaspur #VaranasiLiveNews
