एम्स बिलासपुर: 350 करोड़ से बनेगा 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक ट्रॉमा ब्लॉक, मिली सैद्धांतिक मंजूरी
एम्स बिलासपुर में ट्राॅमा सेंटर, ट्राॅमा आईसीयू और आपातकालीन ब्लॉक बनाने का रास्ता साफ हो गया। वित्त समिति से इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से 300 से ज्यादा बिस्तरों के सेंटर में गंभीर मरीजों का इलाज होगा। सड़क हादसों में घायल और आग से झुलसे मरीजों को प्रदेश में ही अत्याधुनिक इलाज मिल सकेगा। ट्राॅमा सेंटर पिछले करीब दो वर्ष से पाइपलाइन में था। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 2025 में एम्स बिलासपुर के दौरे के दौरान इसकी समीक्षा भी की थी। अब सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। मंजूरी के बाद अब अंतिम वित्तीय स्वीकृति और बजट जारी होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रस्तावित ट्राॅमा ब्लॉक आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और उन्नत सुविधाओं से लैस होगा।
#CityStates #Shimla #AiimsBilaspurTraumaBlock #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 19:31 IST
एम्स बिलासपुर: 350 करोड़ से बनेगा 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक ट्रॉमा ब्लॉक, मिली सैद्धांतिक मंजूरी #CityStates #Shimla #AiimsBilaspurTraumaBlock #VaranasiLiveNews
