एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप: बीटेक की छात्राओं को 50000 रुपये की मदद, क्या है यह योजना? कब तक भर सकते हैं फॉर्म?

AICTE Pragati Scholarship 2026: इंजीनियरिंग के बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाली छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति पाने का मौका है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र छात्राओं को हर साल 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को तकनीकी शिक्षा जारी रखने में आर्थिक मदद देना है। सत्र 2026-27 के लिए प्रगति छात्रवृत्ति योजना में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। छात्राएं इसके लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में पात्र छात्राओं के पास आवेदन करने के लिए अभी समय है।

#Education #National #AictePragatiScholarship #Scholarship #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 16, 2026, 19:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप: बीटेक की छात्राओं को 50000 रुपये की मदद, क्या है यह योजना? कब तक भर सकते हैं फॉर्म? #Education #National #AictePragatiScholarship #Scholarship #VaranasiLiveNews