एएसीसीसी: अखिल भारतीय आयुष पीजी काउंसलिंग पर लगी रोक, नई तारीख और सीट मैट्रिक्स जल्द होगी जारी

आयुष एडमिशंस सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया को प्रशासनिक कारणों से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इससे आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों को फिलहाल इंतजार करना होगा। कमेटी के अनुसार, काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल और नई सीट मैट्रिक्स जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नए निर्देश जारी होने तक नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें। AIAPGET Counselling 2026: क्या है नया अपडेट कमेटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहले काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया था। इसके अनुसार, राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन 26 अक्तूबर2026 से शुरू होना था। हालांकि, प्रशासनिक कारणों से काउंसलिंग को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। कमेटी संशोधित शेड्यूल के साथ नई सीट मैट्रिक्स भी जारी करेगी। इसमें भाग लेने वाले संस्थानों और विभिन्न श्रेणियों के तहत उपलब्ध सीटों का विवरण दिया जाएगा। उम्मीदवारों को नई तारीखों की घोषणा होने तक रजिस्ट्रेशन और अन्य काउंसलिंग गतिविधियों के लिए आधिकारिक निर्देशों का इंतजार करना चाहिए। AIAPGET Counselling 2026: मुख्य जानकारी विवरण जानकारी काउंसलिंग कमेटी एएसीसीसी परीक्षा एआईएपीजीईटी 2026 शैक्षणिक सत्र 2026-27 काउंसलिंग की स्थिति अगले आदेश तक स्थगित स्थगन का कारण प्रशासनिक कारण राउंड-1 रजिस्ट्रेशन की पुरानी तारीख 26 अक्तूबर2026 संशोधित शेड्यूल जल्द जारी होगा नई सीट मैट्रिक्स संशोधित शेड्यूल के साथ जारी होगी आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज काउंसलिंग दोबारा शुरू होने पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए जरूरी प्रमाणपत्र तैयार रखने चाहिए। दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है: एआईएपीजीईटी 2026 का एडमिट कार्ड एआईएपीजीईटी 2026 की स्कोरकार्ड या रैंक लेटर एएसीसीसी का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जन्मतिथि के सत्यापन के लिए कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र संबंधित कोर्स का डिग्री प्रमाणपत्र- BAMS, BHMS, BUMS या BSMS सभी प्रोफेशनल परीक्षाओं की मार्कशीट अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाणपत्र संबंधित आयुष काउंसिल द्वारा जारी स्थायी या प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो ईब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, यदि लागू हो ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र, यदि लागू हो पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो हाल की पासपोर्ट साइज फोटो उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ उनकी फोटोकॉपी भी रखनी चाहिए। संबंधित संस्थान कोर्स, श्रेणी और प्रवेश नियमों के अनुसार अतिरिक्त दस्तावेज भी मांग सकता है। AIAPGET Counselling 2026 का नया शेड्यूल कैसे चेक करें संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं: एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर काउंसलिंग या नवीनतम नोटिस सेक्शन खोलें। AIAPGET PG Counselling 2026 से संबंधित अपडेट खोजें। संशोधित शेड्यूल और सीट मैट्रिक्स का नोटिस खोलें। नई तारीखों, रजिस्ट्रेशन और आगे की प्रक्रिया से जुड़े निर्देश ध्यान से पढ़ें।

#Education #National #AiapgetCounselling2026 #Aiapget #Aaccc #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एएसीसीसी: अखिल भारतीय आयुष पीजी काउंसलिंग पर लगी रोक, नई तारीख और सीट मैट्रिक्स जल्द होगी जारी #Education #National #AiapgetCounselling2026 #Aiapget #Aaccc #VaranasiLiveNews