AI: एआई और डेटा सेंटर से भारत में आने वाला है नया टेक बूम, लाखों नौकरियों के खुल सकते हैं रास्ते

आज के भारत में एक नया इंफ्रास्ट्रक्चर बूम देखने को मिल रहा है। यह बूम सड़कों या कारखानों का नहीं, बल्कि विशालकाय इमारतों का है। इन इमारतों में अनगिनत सर्वर्स, कूलिंग सिस्टम, फाइबर केबल और शक्तिशाली जीपीयू (GPU) लगे होते हैं, जो हमारी डिजिटल दुनिया को चलाते हैं। कुछ साल पहले तक, ज्यादातर भारतीय कंपनियां अपने ऑफिस के एक छोटे से कमरे में सर्वर रखती थीं। लेकिन अब, भारत में डेटा सेंटर्स की मांग आसमान छू रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अनुसार, साल 2020 में भारत की डेटा सेंटर क्षमता सिर्फ 375 मेगावाट थी, जो 2025 में बढ़कर 1,500 मेगावाट से अधिक हो गई है। मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि 2031 तक यह क्षमता लगभग छह गुना बढ़कर 10.5 गीगावाट तक पहुंच सकती है।

#TechDiary #Technology #National #AiDataCentre #DataLocalisation #DataCentreJobs #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 11:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AI: एआई और डेटा सेंटर से भारत में आने वाला है नया टेक बूम, लाखों नौकरियों के खुल सकते हैं रास्ते #TechDiary #Technology #National #AiDataCentre #DataLocalisation #DataCentreJobs #VaranasiLiveNews