शराब न मिली तो जान ले ली!: अहाता न खोलने पर मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या, लाठी, डंडा और पत्थर से हमला

बल्लभगढ़ सेक्टर 3 हुड्डा मार्केट में स्थित अहाता मैनेजर की शराब नहीं देने पर 10 से अधिक युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 16 अप्रैल को अभिषेक (23) व रोहित (23) वासी इंदिरा कॉलोनी झाड़सा गुरुग्राम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनसे पूछताछ में सामने आया कि 14 अप्रैल को सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक केंद्र में उनकी भांजी की शादी का कार्यक्रम था। रात लगभग 12 बजे अभिषेक व उसका भांजा सामुदायिक केंद्र के साथ स्थित ठेके पर शराब लेने आये परंतु ठेका बंद था। उन्होंने ठेका के साथ बने आहता का दरवाजा खटखटाया। आदेश ने दरवाजा खोला, तो उन्होंने आदेश से शराब मांगी जिस पर आदेश ने कहा कि ठेका बंद हो गया है शराब नहीं है। इसी को लेकर उनकी कहासुनी हो गई, आदेश व उसका भाई उनके पीछे भागे तभी उन्होंने भाग कर सामुदायिक केंद्र से अपने साथियों को बुला लिया और उन्होंने आदेश पर लाठी, डंडा व पत्थर से हमला किया जिससे आदेश मृत्यु हो गई।

#CityStates #Faridabad #FaridabadNews #BallabgarhNews #DelhiNcrNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 18:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शराब न मिली तो जान ले ली!: अहाता न खोलने पर मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या, लाठी, डंडा और पत्थर से हमला #CityStates #Faridabad #FaridabadNews #BallabgarhNews #DelhiNcrNews #VaranasiLiveNews