जेठ को न आई शर्म: बाथरूम में नहा रही थी विवाहिता, अंदर आ गया पापी...गंदे इरादे न हुए पूरे; तो लगाया करंट

दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता ने अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़ और करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की शिकायत की है। सिकंदरा थाने में विवाहिता की तहरीर पर पति, ससुर, जेठ और दो ननदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शाहगंज निवासी युवती की शादी दिसंबर, 2025 में सिकंदरा की आवास विकास कॉलोनी में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। ताने देते हुए कई बार पिटाई की गई। 2 मई 2026 को जेठ बाथरूम में घुस आया और उसने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकाया। आरोप लगाया कि शिकायत पर ससुराल वालों ने उसके हाथों में बिजली के तार बांधकर करंट लगाया और जान से मारने की धमकी दी। 12 जुलाई को पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#CityStates #Agra #Mathura #Etah #Kasganj #UttarPradesh #DowryHarassment #DowryDemand #MolestationAllegation #AttemptedElectrocution #SikandraPoliceStation #Fir #आगरा #दहेजप्रताड़ना #20लाखरुपयेदहेज #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 11:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जेठ को न आई शर्म: बाथरूम में नहा रही थी विवाहिता, अंदर आ गया पापी...गंदे इरादे न हुए पूरे; तो लगाया करंट #CityStates #Agra #Mathura #Etah #Kasganj #UttarPradesh #DowryHarassment #DowryDemand #MolestationAllegation #AttemptedElectrocution #SikandraPoliceStation #Fir #आगरा #दहेजप्रताड़ना #20लाखरुपयेदहेज #VaranasiLiveNews