रेलवे अफसर की मौत: 'जिंदगी में कोई रिवर्स गियर नहीं...अब विदा लेने का समय'; डायरी के दो पन्नों पर लिखा था नोट
उत्तर मध्य रेलवे के सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) अभिषेक सिंह कुशवाहा की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव डीआरएम कार्यालय परिसर में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) कुलदीप मीणा के केबिन में सोफे पर पड़ा मिला। पत्नी आस्था रानी ने उन पर मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सदर में तहरीर दी है। केबिन में ही एक डायरी में सुसाइड नोट लिखा मिला है। गाजीपुर जिले के थाना सैदपुर क्षेत्र में गांव खजुरा निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा पुत्र नागेंद्र सिंह कुशवाहा उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में एओएम थे। 17 अगस्त को प्रयागराज मंडल से प्रोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण आगरा हुआ था। रविवार को उनकी पीईटी की वजह से रात में ड्यूटी लगी थी। जहां शव मिला वहां केबिन में उल्टियां हुई थीं और विषाक्त पदार्थ के दो पाउच भी मिले। रात करीब 11 बजे अभिषेक को रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल, डायरी और पाउच कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
#CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraRailwayOfficerDeath #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 12:00 IST
रेलवे अफसर की मौत: 'जिंदगी में कोई रिवर्स गियर नहीं...अब विदा लेने का समय'; डायरी के दो पन्नों पर लिखा था नोट #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraRailwayOfficerDeath #VaranasiLiveNews
