Una News: दोपहर को हुई बारिश ने बदला मौसम का मिज़ाज

ऊना। जिले में वीरवार दोपहर को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली जबकि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 2.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय मौसम ठंडा बना रहा और कई लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए।पिछले कुछ दिनों से जिले में गर्मी और उमस का प्रभाव लगातार बढ़ रहा था। किसानों के लिए भी यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में भी जिले में मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। कुछ स्थानों पर बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के समन्वयक विनोद कुमार ने आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है।

#AfternoonRainChangedTheMoodOfTheWeather. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 00:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: दोपहर को हुई बारिश ने बदला मौसम का मिज़ाज #AfternoonRainChangedTheMoodOfTheWeather. #VaranasiLiveNews