तीन आत्महत्याओं के बाद पुलिस की पहल: थाना परिसर में लगा करियर गाइडेंस कैंप, युवाओं को दी जीवन की दिशा
गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में हाल ही में तीन युवाओं की आत्महत्या की घटनाओं के बाद पुलिस ने पहल करते हुए करियर गाइडेंस कैंप आयोजित किया। प्रभारी एसपी नीरज चंद्राकर ने थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं को समझाया कि कठिन समय में मोबाइल या अकेलेपन के बजाय परिवार का सहारा लेना जरूरी है। सफलता को संपत्ति से नहीं, बल्कि संतुष्टि से जोड़ते हुए उन्होंने नशे से दूर रहने और गलत रास्तों से बचने की सलाह दी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी ही संघर्षपूर्ण कहानी साझा करते हुए बताया कि कम अंक पाने के बावजूद लक्ष्य और मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष सुशील यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल की सराहना की गई। प्रभारी एसपी ने युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जो छात्र रायपुर में पीएससी की तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें निशुल्क कोचिंग दिलाने की जिम्मेदारी वे लेंगे।
#CityStates #Raipur #Chhattisgarh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 18:36 IST
तीन आत्महत्याओं के बाद पुलिस की पहल: थाना परिसर में लगा करियर गाइडेंस कैंप, युवाओं को दी जीवन की दिशा #CityStates #Raipur #Chhattisgarh #VaranasiLiveNews
