'नीले ड्रम' के बाद 'नीले चाकू' से वारदात: जीभ कटी, सिर-सीने और हाथ पर घाव; बीवी ने जिम ट्रेनर के साथ रची साजिश

मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम की घटना की यादें अभी लोगों के जेहन से धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि इंदिरापुरम के वसुंधरा सेक्टर-1 से सामने आए सनसनीखेज मामले में अब नीले चाकू की चर्चा शुरू हो गई है। यहां एक महिला पर अपने जिम संचालक प्रेमी के साथ मिलकर भारत सरकार के पोस्टल विभाग में तैनात पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। हमले में गंभीर रूप से घायल पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उधर, वारदात में इस्तेमाल चाकुओं के नीले रंग के हैंडल की चर्चा ने मामले को सोशल मीडिया पर नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, मेरठ के नीले ड्रम और इंदिरापुरम के इस मामले की परिस्थितियां अलग हैं। दोनों घटनाओं की तुलना फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं।

#CityStates #Ghaziabad #CrimeNews #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 22:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'नीले ड्रम' के बाद 'नीले चाकू' से वारदात: जीभ कटी, सिर-सीने और हाथ पर घाव; बीवी ने जिम ट्रेनर के साथ रची साजिश #CityStates #Ghaziabad #CrimeNews #UpPolice #VaranasiLiveNews