तमिलनाडु के बाद अब इस सीट के लिए TVK ने साधे समीकरण, गठबंधन में शुरू हुआ मंथन

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने कमाल कर दिया है पहली बार चुनावी मैदान में उतरी पार्टी ने अन्य दलों के सहयोग से राज्य में सरकार भी बना ली फिल्म की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले थलापति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं हालांकि अब टीवीके सिर्फ विधानसभा में ही नहीं बल्कि राज्य के बाहर भी अपना वर्चस्व स्थापित करने में जुट गई है यानि कि टीवीके की नजर अब राज्यसभा में होने वाले चुनावों पर है और इसके लिए पार्टी ने राजनीतिक समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं दरअसल तमिलनाडु में राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए होने वाला चुनाव राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है। ये चुनाव 18 जून को आयोजित होगा और इसे सत्तारूढ़ टीवीके नीत सरकार की पहली बड़ी संसदीय परीक्षा माना जा रहा है हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विजय के नेतृत्व में टीवीके ने सत्ता हासिल की थी, जिसके बाद ये पहला मौका है जब पार्टी राज्यसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस चुनाव पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इसके नतीजे सरकार की राजनीतिक पकड़ और सहयोगी दलों के समर्थन की स्थिति को भी स्पष्ट करेंगे ये सीट सीवी शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। शन्मुगम ने हालिया विधानसभा चुनाव में मेलम सीट से जीत दर्ज करने के बाद राज्यसभा सदस्यता छोड़ दी थी अब इस सीट पर होने वाला मुकाबला राज्य की सियासत में नए समीकरण तय कर सकता है

#IndiaNews #Tvk #RajyaSabhaElections #Vijay #TamilNadu #IndiaNewsInHindi #LatestIndiaNewsUpdates #टीवीके #राज्यसभाचुनाव #विजय #तमिलनाडु" #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 09:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




तमिलनाडु के बाद अब इस सीट के लिए TVK ने साधे समीकरण, गठबंधन में शुरू हुआ मंथन #IndiaNews #Tvk #RajyaSabhaElections #Vijay #TamilNadu #IndiaNewsInHindi #LatestIndiaNewsUpdates #टीवीके #राज्यसभाचुनाव #विजय #तमिलनाडु" #VaranasiLiveNews