Lalitpur News: हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच की शुरू
विवेचक ने घटनास्थल से साक्ष्य किए एकत्रित, परिजनों से जुटाई केस संबंधी जानकारीसंवाद न्यूज एजेंसीललितपुर। बीच बचाव को आए 52 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर नुकीले धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के मामले में आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने केस की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। मुकदमे के विवेचक ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। साथ में मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाई।शहर के मोहल्ला तालाबपुरा बिदुआ कॉलोनी निवासी दुर्गा प्रसाद रजक सोमवार की रात को अपने घर पर थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रिटायर्ड फौजी हरीराम रजक अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर दुर्गा प्रसाद बीच-बचाव करने पहुंचा और उसे रोकने का प्रयास करने लगा था। इस पर रिटायर्ड फौजी ने दुर्गा प्रसाद ने उसके सिर पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मृतक के पुत्र आकाश की तहरीर पर रिटायर्ड फौजी हरीराम और उसकी बहू कृष्णा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपी हरीराम को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जबकि दूसरे वांछित आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार करने के लिए जुटी हुई है। पुलिस ने इस केस को लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की। जिसमें घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके साथ मृतक के परिजनों सहित आसपास के लोगों से भी घटना संबंधी जानकारी हासिल की। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि केस की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन सहित अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
#AfterArrestingTheMurderSuspect #ThePoliceBeganAnInitialInvestigation. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 02:44 IST
Lalitpur News: हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच की शुरू #AfterArrestingTheMurderSuspect #ThePoliceBeganAnInitialInvestigation. #VaranasiLiveNews
