Khargone: 45 साल बाद 100 रुपये की गेहूं चोरी का हिसाब, फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में; जानें
खरगोन जिले में 45 साल पुराना एक मामूली चोरी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बलकवाड़ा थाना क्षेत्र की खलटाका चौकी पुलिस ने वर्ष 1980 में हुए मात्र 100 रुपये के गेहूं चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम पिता मुजीद, निवासी ग्राम बलखड़ के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह चोरी की घटना बालसमुद काकड़ क्षेत्र में हुई थी। उस समय आरोपी अपने छह अन्य साथियों के साथ खेत से गेहूं चोरी कर फरार हो गया था। घटना के वक्त उसकी उम्र करीब 20 वर्ष थी, जो अब लगभग 65 वर्ष हो चुकी है। घटना के बाद आरोपी अपने परिवार सहित क्षेत्र छोड़कर चला गया था और लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। जांच में सामने आया कि वह धार जिले के बाग कस्बे में रह रहा था और अपने बेटे के साथ किराना दुकान का संचालन कर रहा था। पढे़ं:बालाघाट दौरे पर मुख्यमंत्री:हॉक फोर्स के 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन, 100 करोड़ से अधिक की सौगात भी दी पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला न्यायालय में लंबित था और आरोपी के खिलाफ वारंट जारी था। हाल ही में इसी प्रकरण के एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस देवास पहुंची, जहां उसके निधन की जानकारी मिली। मृत्यु प्रमाण पत्र और परिजनों से पूछताछ के दौरान सलीम पिता मुजीद के बाग में रहने का सुराग मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे लगा था पुलिस इतने पुराने मामले को भूल चुकी होगी, इसलिए वह निश्चिंत होकर जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में दो अन्य आरोपियों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष आरोपियों के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपी की जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
#CityStates #Crime #Khargone #MadhyaPradesh #Police #Chori #KhargoneNews #KhargoneHindiNews #KhargoneViralNews #KhargoneLatestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 17:27 IST
Khargone: 45 साल बाद 100 रुपये की गेहूं चोरी का हिसाब, फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में; जानें #CityStates #Crime #Khargone #MadhyaPradesh #Police #Chori #KhargoneNews #KhargoneHindiNews #KhargoneViralNews #KhargoneLatestNews #VaranasiLiveNews
