Rohtak News: आवेदन के आधे भी नहीं हुए दाखिले, 2190 सीटें खाली
रोहतक। यूजी दाखिलों के दो चरण पूरे होने के बाद भी शहर के प्रमुख सरकारी कॉलेजों में सीटें खाली हैं। राजकीय महिला कॉलेज और पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज की कुल 5052 सीटों में से 2190 सीटों पर अब तक प्रवेश नहीं हो पाया है। राजकीय महिला कॉलेज में 46.9 प्रतिशत और नेकीराम कॉलेज में 40.2 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं।इस बार दोनों कॉलेजों में सीटों की तुलना में कई गुना आवेदन आए थे। इसके बावजूद दाखिले कम रहे। इसकी मुख्य वजह विद्यार्थियों द्वारा एक साथ कई सरकारी और निजी संस्थानों में आवेदन करना माना जा रहा है। बेहतर विकल्प मिलने पर कई विद्यार्थियों ने सरकारी कॉलेजों में प्रवेश नहीं लिया।महिला कॉलेज में सबसे ज्यादा सीटें खाली : राजकीय महिला कॉलेज में 2400 सीटों में से 1275 पर दाखिले हुए हैं, जबकि 1125 सीटें खाली हैं। वहीं, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज में 2652 में से 1587 सीटें भर चुकी हैं और 1065 सीटें रिक्त हैं। नेकीराम कॉलेज में करीब 60 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं, जो महिला कॉलेज की तुलना में बेहतर स्थिति है।बीए और बीकॉम में सबसे अधिक रिक्तियां : राजकीय महिला कॉलेज में बीए की 285, बीकॉम की 264 और बीएससी फिजिकल साइंस की 195 सीटें खाली हैं। नेकीराम कॉलेज में बीए की 214, बीएससी लाइफ साइंस की 72, बीकॉम की 66 और बीएससी फिजिक्स की 49 सीटें रिक्त हैं। इससे पारंपरिक पाठ्यक्रमों में अपेक्षाकृत कम दाखिले होने की स्थिति सामने आई है।
#AdmissionsHaven'tEvenReachedHalfTheNumberOfApplications;2 #190SeatsRemainVacant. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 08, 2026, 02:39 IST
Rohtak News: आवेदन के आधे भी नहीं हुए दाखिले, 2190 सीटें खाली #AdmissionsHaven'tEvenReachedHalfTheNumberOfApplications;2 #190SeatsRemainVacant. #VaranasiLiveNews
