Kangra News: बड़ोह कॉलेज में एक जून से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय बड़ोह ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश कार्यक्रम (शेड्यूल) घोषित कर दिया है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार तीनों वर्षों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रपत्र (एडमिशन फॉर्म) कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 जून से 19 जून 2026 तक उपलब्ध रहेंगे।प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्री-एडमिशन काउंसलिंग 12 से 19 जून तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रथम मेरिट सूची 20 जून को और द्वितीय मेरिट सूची 24 जून को प्रदर्शित की जाएगी। दाखिला लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए फीस जमा करवाने की तिथि 12 जून से 23 जून निर्धारित की गई है।दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए विद्यार्थियों के लिए 28 से 30 जून तक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि पोस्ट-एडमिशन काउंसलिंग 24 से 30 जून तक होगी। कॉलेज में 1 जुलाई 2026 से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्राचार्य ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। विस्तृत जानकारी के लिए छात्र नियमित रूप से कॉलेज की वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 19:06 IST
Kangra News: बड़ोह कॉलेज में एक जून से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
