Sonipat News: आरटीई के तहत स्कूल अलॉट पर नहीं मिल रहा दाखिला

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आहुलाना स्थित सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान 15 शिकायतें दर्ज की गईं। प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत उनको दूर करने के निर्देश दिए।एमडी ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसीपी राजपाल सिंह, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति दहिया भी मौजूद रहे।एमडी के सामने यह आईं शिकायतेंएमडी अंकिता वर्मा के सामने आरटीई के तहत स्कूल अलॉट होने के बाद भी दाखिला न देने, गांव मोहम्मदाबाद में सरपंच की ओर से पीडब्ल्यूडी रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने, नाहरा में गली की नाली को अधूरा छोड़ देने, गेल गैस का कनेक्शन शीघ्र जुड़वाने, वोटर कार्ड जारी करवाने, खेत में लाइन दबाने के कार्य में आने वाली रुकावटों को दूर करके कार्य को पूरा करवाने, बुढ़ापा पेंशन बनवाने, न्यायालय से स्टे आदेश होने के बावजूद भी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश व परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने जैसी शिकायतें रखी गईं।

#AdmissionIsNotAvailableOnSchoolAllotmentUnderRTE #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: आरटीई के तहत स्कूल अलॉट पर नहीं मिल रहा दाखिला #AdmissionIsNotAvailableOnSchoolAllotmentUnderRTE #VaranasiLiveNews