प्रयागराज : विधि विश्वविद्यालय के कुलसचिव की प्रशासनिक व कार्यकारी शक्तियां छिनी, कुलपति ने की कार्रवाई

डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. उषा टंडन ने विवि के कुलसचिव वरुण कुमार पांडेय की प्रशासनिक व कार्यकारी शक्तियां वापस ले ली हैं। कुलपति ने कुलसचिव को पूर्व में प्रदत्त समस्त प्रशासनिक एवं कार्यकारी शक्तियों एवं कार्यों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के संबंध में कारण बताओ नोटिस-सह-आदेश जारी किया है। कुलसचिव के आचरण एवं कार्यप्रणाली में गंभीर शिथिलता के आरोपों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। कुलसचिव पर आरोप है कि उन्होंने विवि के सक्षम प्राधिकारियों, विशेषकर कुलपति की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरती। इससे पहले पूर्व 26 सितंबर को इन्हीं मामलों में कुलसचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था लेकिन निर्धारित समय सीमा में उन्होंने जवाब नहीं दिया। ऐसे में कुलपति ने आदेश दिया है कि कुलसचिव को प्रदत्त अथवा उनकी ओर से प्रयोग की जा रही समस्त प्रशासनिक एवं कार्यकारी शक्तियां व कार्य तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक वापस लिए जाते हैं। इन कार्यों के संचालन के लिए अब कुलपति दूसरे अधिकारियों को अधिकृत करेंगी। कुलसचिव को लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। विवि प्रशासन में सत्यनिष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा, जवाबदेही एवं प्रशासनिक अनुशासन से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। प्रत्येक पदाधिकारी से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने वैधानिक एवं संस्थागत दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ करे। - प्रो. उषा टंडन, कुलपति, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विवि कुलपति ने विधि विवि में हुई भर्तियों में अनियमितता की। मैंने उसे उजागर किया जिसकी शासन की ओर जांच कराई जा रही है। जांच से ध्यान भटकाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरी नियुक्ति शासन से हुई है। कुलपति इसके लिए अधिकृत नहीं है कि कुलसचिव के अधिकार वापस ले सकें। - वरुण कुमार पांडेय, कुलसचिव, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विवि

#CityStates #Prayagraj #LawUniversityPrayagraj #NluPrayagraj #RpnluPrayagraj #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 12:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रयागराज : विधि विश्वविद्यालय के कुलसचिव की प्रशासनिक व कार्यकारी शक्तियां छिनी, कुलपति ने की कार्रवाई #CityStates #Prayagraj #LawUniversityPrayagraj #NluPrayagraj #RpnluPrayagraj #VaranasiLiveNews