Jollygrant News: थानो में अवैध जामा मस्जिद को प्रशासन ने करवाया सील, स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई

थानो स्थित विवादास्पद पर जामा मस्जिद को पुलिस प्रशासन और एमडीडीए द्वारा सील कर दिया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर थानो स्थित मस्जिद पर कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों ने काफी पहले अवैध मस्जिद की शिकायत प्रशासन और एमडीडीए से की थी। इसके बाद कुछ माह पूर्व मस्जिद के एक हिस्से को एमडीडीए द्वारा सील कर दिया गया था। तब मस्जिद पक्ष के लोगों ने कहा था कि एक हिस्से में उनके कुछ लोग रहते हैं। इसलिए उसहिस्से को सील नहीं किया जाना चाहिए। एमडीडीए द्वारा एक हिस्से को छोड़ दिया गया था। इसके बाद 27 मई को मस्जिद के दूसरे हिस्से को सील की कार्रवाई तय की गई थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए 27 मई की तारीख को बढ़ाकर एक जून कर दिया गया था। ये भी पढे़ंHaridwar:राजस्थान के यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार, एक महिला की मौत, 25 घायल इस संबंध में बजरंग दल, काली सेना और तमाम दूसरे हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन और मस्जिद को सील करने की मांग करते रहे हैं। आज हिंदू संगठनों द्वाराथानो पहुंचने की तैयारी की गई थी। लेकिन उससे पहले ही सुबह करीब दस बजे पुलिस, प्रशासन और एमडीडीए की टीम द्वारा थानों की मस्जिद को सील कर दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

#CityStates #Dehradun #Rishikesh #Uttarakhand #JamaMasjid #Masjid #MasjidDehradun #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 08:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jollygrant News: थानो में अवैध जामा मस्जिद को प्रशासन ने करवाया सील, स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई #CityStates #Dehradun #Rishikesh #Uttarakhand #JamaMasjid #Masjid #MasjidDehradun #VaranasiLiveNews