Meerut News: वैदिक सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प दिलाया

माई सिटी रिपोर्टरमेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना द्वार में राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया गया। इसके साथ ही चतुर्वेद पारायण यज्ञ शृंखला का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ऋग्वेद मंत्रों के साथ आहुतियां प्रदान की गईं। इस दौरान जीवन में वैदिक सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प दिलाया गया।यजमानों में राजरानी एवं संजीव गर्ग, वर्षा एवं गौरव गोयल, ईशा एवं शिवम कंसल और श्रद्धा एवं शिवम शर्मा शामिल रहे। यज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य दीपक शास्त्री ने कराया। अध्यक्षता सत्यकाम इंटरनेशनल के अमित शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद 95 वर्षीय आचार्य धर्मपाल शास्त्री का सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता स्वामी शिवानंद ने भारतीय संस्कृति, शिक्षा और वैदिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। बिजनौर से आए मोहित शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि जीवन में वैदिक सिद्धांतों को अपनाने और उन पर चलने से ही वास्तविक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सोम प्रकाश रस्तोगी, चंद्रगुप्त कथूरिया, विनय गर्ग, सुनील आर्य, अमित कांत, नरेश आदि मौजूद रहे।

#AdministeredAPledgeToAdoptVedicPrinciples. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 16:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: वैदिक सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प दिलाया #AdministeredAPledgeToAdoptVedicPrinciples. #VaranasiLiveNews