Lucknow News: एडीसीसीजीसी पाठ्यक्रम आसान करेगा कॅरिअर की राह
रविशंकर गुप्तालखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला व बाल विकास संस्थान (एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी) की ओर से बाल मार्गदर्शन और परामर्श में उन्नत डिप्लोमा पाठ्यक्रम (एडीसीसीजीसी) की शुरुआत हुई है। पहली बार विश्वविद्यालय ने इस पाठ्यक्रम की पढ़ाई के लिए 25 सीटों पर आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। इससे अभ्यर्थियों को प्रमाणित काउंसलर बनने का मौका मिलेगा।एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी केंद्र सरकार के महिला व बाल विकास मंत्रालय की एक स्वायत्त संस्था है। जिसका एक केंद्र लखनऊ कुर्सी रोड पर स्थापित किया गया है। संस्थान की ओर से बाल मार्गदर्शन और परामर्श में उन्नत डिप्लोमा पाठ्यक्रम को बीबीएयू के सहयोग से शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू किया है। पाठ्यक्रम को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को अधिकृत रूप से प्रमाणित काउंसलर की मान्यता मिल जाएगी। जो किसी भी राज्य में मान्य होगा। ये पाठ्यक्रम भारतीय पुनर्वास परिषद से मंजूर है। (संवाद)ये है आवेदक की पात्रताउम्मीदवारों के पास मनोविज्ञान, शिक्षा और मानव विकास और परिवार अध्ययन में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। समाज कार्य में स्नातकोत्तर डिग्री, जिसमें अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 50% और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए 45% अंक होने चाहिए। इस साल अंतिम वर्ष के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि, उन्हें प्रवेश के समय योग्यता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा, अन्यथा प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।इस आधार पर मिलेगा प्रवेशइसके लिए लिखित प्रवेश परीक्षा 75 अंक की होगी। साक्षात्कार 25 अंक का होगा।यहां से कर सकते हैं आवेदनआवेदन के लिए https://www.spniwcd.wcd.gov.in और बीबीएयू की वेबसाइट https://www.bbau.ac.in पर आवेदन किया जा सकता है। यह फॉर्म व्यक्तिगत रूप से कुर्सी रोड स्थ्ति एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी के क्षेत्रीय केंद्र से भी लिया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तारीख 13 अप्रैल है।ये है आवेदन शुल्क-अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति दिव्यांग वर्ग के लिए 400 रुपये।- अन्य उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये।- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
#ADCCGCCourseWillMakeYourCareerPathEasier #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 02:59 IST
Lucknow News: एडीसीसीजीसी पाठ्यक्रम आसान करेगा कॅरिअर की राह #ADCCGCCourseWillMakeYourCareerPathEasier #VaranasiLiveNews
