तारक मेहता… फेम दिलीप जोशी को मिला न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026, सिंगर हरिहरन सम्मानित; कलाकारों ने जताया आभार
18वें न्यूजमेकर्स अवार्ड्स 2026 में एक्टर दिलीप जोशी, सिंगर हरिहरन और शेफ संजीव कपूर को सम्मानित किया गया। इन कलाकारों ने अवॉर्ड मिलने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही अपनी अब तक की जर्नी का भी जिक्र किया। इस मौके पर अभिनेता दिलीप जाेशी काफी उत्साहित नजर आए। दिलीप जोशी ने किसे दिया अपनी सफलता का श्रेय अवॉर्ड इवेंट के दौरान एएनआई से बात करते हुए दिलीप जोशी ने अपने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का शुक्रिया अदा किया। वह कहते हैं, मैं अपने प्रोड्यूसर का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे जेठालाल का किरदार निभाने का मौका दिया। हमारा सीरियल अब 18 साल पूरे करने वाला है। यह अब भी टॉप 10 में बना हुआ है। दिलीप जोशी आगे कहते हैं, आप किसी भी फील्ड में काम करते हों या किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, अगर आप आध्यात्मिकता को अपनाते रहते हैं और दैवीय शक्ति में विश्वास रखते हैं, तो आपको एक अलग तरह की सफलता मिलेगी।
#Entertainment #National #ActorDileepJoshi #SingerHariharan #ChefSanjeevKapoor #18thNewsmakersAwards2026 #NewsmakersAwards2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 09:13 IST
तारक मेहता… फेम दिलीप जोशी को मिला न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026, सिंगर हरिहरन सम्मानित; कलाकारों ने जताया आभार #Entertainment #National #ActorDileepJoshi #SingerHariharan #ChefSanjeevKapoor #18thNewsmakersAwards2026 #NewsmakersAwards2026 #VaranasiLiveNews
