Rohtak News: एमडीयू में हुड़दंग और असामाजिक गतिविधि पर होगी कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) प्रशासन ने कैंपस की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि परिसर में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, हुड़दंगबाजी और अनधिकृत प्रवेश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए बाहरी व्यक्तियों तथा वाहनों की एंट्री पर निगरानी शुरू कर दी है। नियंत्रक सुरक्षा तरुण शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कर्मियों की तरफ से नियमित जांच की जा रही है। विद्यार्थियों, शोधार्थियों और कर्मचारियों को परिसर में प्रवेश के दौरान वैध पहचान पत्र साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। बिना पहचान पत्र और अधिकृत दस्तावेज के किसी भी बाहरी व्यक्ति या वाहन को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि कैंपस में अभद्रता, हुड़दंगबाजी या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी। इसी क्रम में हाल ही में तीन बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही उनके द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ी (एचआर 13 एक्स 5340) के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।वर्जनविश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अनधिकृत प्रवेश, हुड़दंगबाजी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -तरुण शर्मा, नियंत्रक सुरक्षा, एमडीयू

#ActionWillBeTakenAgainstHooliganismAndAnti-socialActivitiesInMDU. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: एमडीयू में हुड़दंग और असामाजिक गतिविधि पर होगी कार्रवाई #ActionWillBeTakenAgainstHooliganismAndAnti-socialActivitiesInMDU. #VaranasiLiveNews