Aligarh News: घटिया निर्माण पर दो फर्मों पर कार्रवाई, फिर से कराना होगा कार्य
विकास कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल दो फर्मों को भारी पड़ा। वार्ड-62 के कुंवर नगर और माली नगला क्षेत्र में निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने दोनों फर्मों पर कार्रवाई की है। दोनों पर टेंडर धनराशि का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही 10 दिन में खराब निर्माण तोड़कर मानकों के अनुसार दोबारा कराने के निर्देश दिए गए हैं।विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने निकले नगर आयुक्त को वार्ड-62 में आरसीसी नाली और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में खामियां मिलीं। दोनों स्थानों पर निर्माण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं थी। एक कार्य मेसर्स रत्नाकर की ओर से करीब 15.58 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। दूसरा काम मेसर्स हर्ष एंटरप्राइजेज की ओर से करीब 14.64 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।स्थानीय लोगों और पार्षद ने भी निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नगर आयुक्त से शिकायत की थी। जांच के दौरान खामियां मिलने पर नगर आयुक्त ने दोनों फर्मों को 10 दिन की समय सीमा दी है। उन्होंने खराब निर्माण को तोड़कर मानकों के अनुसार दोबारा कराने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि तय समय में निर्माण कार्य दुरुस्त नहीं किया गया तो जमानत और देय धनराशि जब्त की जाएगी। इसके साथ ही फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी होगी।
#AligarhNews #NagarNigam #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 26, 2026, 02:55 IST
Aligarh News: घटिया निर्माण पर दो फर्मों पर कार्रवाई, फिर से कराना होगा कार्य #AligarhNews #NagarNigam #VaranasiLiveNews
