दिल्ली में एसिड अटैक: दूल्हे से था प्रेम, शादी की रस्मों से पहले दुल्हन पर फेंका तेजाब; आरोपी युवती गिरफ्तार

दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवती पर तेजाब से हमला किया गया। एक अन्य युवती ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के होने वाले विवाह को लेकर यह खौफनाक कदम उठाया।जिस लड़के से पीड़िता कीशादी होने वाली थी, उसी को आरोपी युवती भी पसंद करती थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। सूचना के अनुसार, 14 अप्रैल की दोपहर को गोकलपुरी पुलिस स्टेशन में एक महिला पर तेजाब से हमला किए जाने की खबर मिली। पुलिस जब इंदिरा विहार इलाके में घटनास्थल पर पहुंची, तो पता चला कि पीड़ित 21 वर्षीय युवती को उसके परिजनपहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित युवती की शादी तय हो चुकी थी। जिस लड़के के साथ उसकी शादी होने वाली थी उसी को आरोपी युवती भी पसंद करती थी और वह इस शादी को रोकना चाहती थी। जिसके चलते उसने यह खौफनाक साजिश रची। उसने दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया।जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, उस घर में इस इस घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

#CityStates #Delhi #DelhiAcidIncident #AcidAttack #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 09:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिल्ली में एसिड अटैक: दूल्हे से था प्रेम, शादी की रस्मों से पहले दुल्हन पर फेंका तेजाब; आरोपी युवती गिरफ्तार #CityStates #Delhi #DelhiAcidIncident #AcidAttack #VaranasiLiveNews