Sonipat News: खेल विश्वविद्यालय में कुलपति के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद

- विवि के राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने तक के सफर को किया साझाफोटो 13: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में भावभीनी विदाई के दौरान कुलपति अशोक कुमार को पुष्प गुच्छ देते अधिकारी व शिक्षक। स्रोत: विविसंवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अशोक कुमार के सम्मान में शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कोचिंग व गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने उन्हें विदाई दी। कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को मिली उपलब्धियों और शैक्षणिक व प्रशासनिक विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने तक के सफर को साझा किया। अशोक कुमार ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में केवल विद्यार्थियों ने ही नहीं, बल्कि उन्होंने स्वयं भी बहुत कुछ नया सीखा है। हरियाणा सरकार ने उन्हें इस विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को समझने, यहां काम करने और नई व्यवस्था का हिस्सा बनने का अवसर दिया, जिसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। विश्वविद्यालय को वर्तमान मुकाम तक पहुंचाने और इसकी विशिष्ट ब्रांड वैल्यू स्थापित करने में प्रत्येक कर्मचारी का योगदान रहा है। अंत में अशोक कुमार के विश्वविद्यालय में बिताए समय, निजी जीवन और भारतीय पुलिस सेवा के दौरान की महत्वपूर्ण स्मृतियों पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।

#AchievementsDuringTheVice-Chancellor'sTenureAtTheSportsUniversityWereRecalled #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: खेल विश्वविद्यालय में कुलपति के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद #AchievementsDuringTheVice-Chancellor'sTenureAtTheSportsUniversityWereRecalled #VaranasiLiveNews