Yamuna Nagar News: झूठे शपथ पत्र से गिरदावरी रुकवाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
यमुनानगर। तहसील में कथित रूप से झूठा शपथ पत्र देकर जमीन की गिरदावरी रुकवाने का मामला सामने आया है। गांव अराईयावाला निवासी इकबाल की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।इकबाल ने प्रताप नगर थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके नाम पर जमीन की गिरदावरी होनी थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने आपसी रंजिश के चलते गिरदावरी प्रक्रिया में बाधा डालने की साजिश रची। आरोप है कि सुकरदीन, रुकमा, बिलाल, फारूक, अजीम, आलीम, इसरार, सलीम और वाजिम ने मिलकर एक झूठा शपथ पत्र तैयार कराया। इस शपथ पत्र पर कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाकर उसे छछरौली तहसील में जमा कर दिया गया, जिससे गिरदावरी की प्रक्रिया रुक गई। पीड़ित का कहना है कि जब उसे इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो उसने आरोपियों से बातचीत कर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद-----------
#AccusedOfStoppingGirdawariByUsingFalseAffidavit #FIRRegistered #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 01:31 IST
Yamuna Nagar News: झूठे शपथ पत्र से गिरदावरी रुकवाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज #AccusedOfStoppingGirdawariByUsingFalseAffidavit #FIRRegistered #VaranasiLiveNews
