Bareilly News: यात्री की जेब से रुपये चुराने का आरोपी पकड़ा
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक टेंपो में सवार यात्री की जेब से 10 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने शोर मचाकर लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। देवरनिया क्षेत्र के कर्ठरा गांव निवासी दिग्विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को टेंपो में बैठकर कोहाड़ापीर जा रहे थे। जीआरएम स्कूल से थोड़ा आगे टेंपो में बैठे दो लोग अचानक उतरकर भागने लगे। दिग्विजय को शक हुआ और उन्होंने अपनी जेब देखी तो 10 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने तुरंत शोर मचाया। राहगीरों की मदद से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े व्यक्ति ने अपना नाम विपिन बताया जो महबूबपुर रावी, थाना कमालगंज, जिला फर्रुखाबाद का निवासी निकला। विपिन ने अपने साथियों के नाम नन्हू उर्फ सुमित और राजा बताए। राजा बाइक से टेंपो के बराबर चल रहा था। पुलिस ने विपिन के पास से दो हजार रुपये बरामद किए हैं। दिग्विजय सिंह ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि जल्द ही बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ब्यूरो
#AccusedOfStealingMoneyFromAPassenger'sPocketCaught #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 02:13 IST
Bareilly News: यात्री की जेब से रुपये चुराने का आरोपी पकड़ा #AccusedOfStealingMoneyFromAPassenger'sPocketCaught #VaranasiLiveNews
