Bareilly News: कुंडल लूटने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
फरीदपुर। पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में महिला के कान से कुंडल लूटने के आरोपी देवराज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी के कब्जे से कुंडल, तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि वारदात 30 अक्तूबर को हुई थी। सुनील अपनी पत्नी ईशु के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। शाम पांच बजे दशमेश ढाबे के पास एक बाइक सवार ने ईशु के कान से कुंडल खींच लिया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे मोहनपुर गांव के पास नहर पटरी पर देवराज को रोका गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल होकर गिर गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखे संदिग्ध के चेहरे का मिलान त्रिनेत्र (यक्ष) एप की फेस सर्च तकनीक से किया गया। इससे आरोपी की पहचान हो गई। देवराज शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ बरादरी, फरीदपुर और इज्जतनगर थानों में पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं।
#AccusedOfSnatchingEarringsArrestedInAnEncounter;SustainsGunshotWoundToTheLeg #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 03:09 IST
Bareilly News: कुंडल लूटने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली #AccusedOfSnatchingEarringsArrestedInAnEncounter;SustainsGunshotWoundToTheLeg #VaranasiLiveNews
