Sonipat News: बकाया मजदूरी मांगने पर युवक को पीटने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसीगोहाना। गांव खंदराई में मजदूरी के बकाया रुपये मांगने पर युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पंकज ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि कुछ समय पहले दीपक के पास टेंट का सामान लोड करवाया था। उसकी 1,700 रुपये मजदूरी बकाया है। आरोप है कि जब उन्होंने बकाया मजदूरी मांगी तो उससे रंजिश रखने लगा। पंकज के अनुसार वह अपनी बकरी को तालाब के पास चारा खिलाकर घर लौट रहे थे तो रास्ते में दीपक, मनीष और उनके एक साथी ने उन्हें रोक लिया और डंडों से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं।बाद में उन्हें नागरिक अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

#AccusedOfBeatingAYouthForDemandingOutstandingWages #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 19:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: बकाया मजदूरी मांगने पर युवक को पीटने का आरोप #AccusedOfBeatingAYouthForDemandingOutstandingWages #VaranasiLiveNews